बोईसर में छाया संकट: टंकी फुल अभियान और गैस की अफरा-तफरी ने मचाई हड़कंप!

बोईसर (पालघर, महाराष्ट्र), 12 मार्च 2026 — वैश्विक तनाव के बीच भारत में कमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई पर लगी रोक ने बोईसर जैसे औद्योगिक शहर को हिला कर रख दिया है। होटल-रेस्तरां अब घरेलू सिलेंडर को ब्लैक में 1300 रुपये तक में खरीद रहे हैं, जबकि लोग घरों में गैस स्टॉक करने की होड़ में जुट गए हैं। दूसरी ओर, पेट्रोल पंपों पर “टंकी फुल” का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा—कोरोना लॉकडाउन की यादों ने लोगों में डर पैदा कर दिया है।

AI GENERATED पुरानी तस्वीर

कमर्शियल गैस बंद, ब्लैक में घरेलू सिलेंडर की बिक्री
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते खाड़ी क्षेत्र से गैस आपूर्ति प्रभावित होने से भारत सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई पर अस्थायी रोक लगा दी है। इसका सबसे ज्यादा असर होटल, ढाबा और रेस्तरां पर पड़ा है।घरेलू  सिलेंडर ब्लैक में 1300 रुपये तक में मिल रहा है।

AI GENERATED IMAGE

अफवाहों का बाजार गर्म: पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने की बात
बोईसर के पेट्रोल पंपों पर पिछले 3-4 दिनों से लोग गाड़ियों की टंकी फुल करवा रहे हैं। एक पंप कर्मचारी ने कहा:
“कोरोना के समय की तकलीफ अभी भी लोगों के जेहन में है। सरकार आश्वासन दे रही है, लेकिन लोग मान नहीं रहे। अफवाहें तेजी से फैल रही हैं कि पेट्रोल-डीजल के दाम एकदम बढ़ जाएंगे।”

पुरानी तस्वीर

घरों में स्टॉकिंग, लंबी कतारें और ब्लैक मार्केट
लोग अब घरों में 2 सिलेंडर स्टॉक कर रहे हैं। बाजार में अफवाहें हैं कि घरेलू गैस भी जल्द प्रभावित हो सकती है। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि “घरेलू सब्सिडी वाले सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।

पालघर प्रशासन ने भी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है।
“घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई अचानक वृद्धि नहीं होने वाली। कृपया घबराएं नहीं, सामान्य खरीदारी जारी रखें।”

क्या वैश्विक तनाव जल्द खत्म होगा? या यह संकट और गहराएगा? फिलहाल बोईसर में अफवाहों के वजह से थोड़ा अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

Related Posts

“जल-जंगल-जमीन” बचाओ की गूंज… बोईसर स्टेशन से दिल्ली तक जनजाति का उत्साही काफिला रवाना

बोईसर (पालघर), 22 मई 2026: “धन, धरती, जनजाती” के सम्मान तथा “जल, जंगल, जमीन” की रक्षा के संदेश के साथ पालघर जिले के जनजाति बंधु और कार्यकर्ता आज बोईसर रेलवे…

Read more

पलघर-मुंबई हाईवे पर सड़क दुर्घटना: गाय से बचने के चक्कर में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, एक महिला गंभीर रूप से घायल

पालघर (महाराष्ट्र), कल शाम करीब 4 बजे मेंढवन घाट क्षेत्र में एक हृदयद्रावक सड़क दुर्घटना हो गई। गुजरात दिशा से मुंबई की ओर जा रही कार (क्रमांक MH01EN0102) अचानक सड़क…

Read more

Leave a Reply