बोईसर-तारापुर इंडस्ट्रीयल एरिया में गैस रिसाव से बड़ा हादसा टला

Source- ReportCardnews

पालघर, 2 मार्च 2026- महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित बोईसर-तारापुर इंडस्ट्रीयल एरिया में आज एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दरअसल, बोईसर की एक कपड़े की कंपनी में गैस रिसाव की घटना ने भयंकर रूप धारण कर लिया था, लेकिन समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दोपहर 2 से 3 बजे के बीच हुई बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों ने अचानक गैस रिसाव की सूचना दी, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में भी लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कंपनी प्रबंधन और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम ने तुरंत कार्रवाई की और गैस रिसाव को नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के एक अधिकारी ने बताया कि गैस रिसाव की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कुछ कर्मचारियों को हल्की असुविधा हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रिसाव कंपनी के एक स्टोरेज टैंक से हुआ था, जहां रसायनिक गैस का उपयोग कपड़े की प्रोसेसिंग में किया जाता है। अधिकारी ने कहा, “यह एक बड़ा हादसा बन सकता था, लेकिन त्वरित कार्रवाई से इसे टाल लिया गया।”

गौरतलब बात यह है कि तारापुर में कंपनी के द्वारा नाले में खतरनाक केमिकल छोड़ना, बोरवेल में केमिकल डंप करने जैसी खबरें आम हो गई है। स्थानीक पत्रकार और समाजसेवी संस्थाओं का सीधा आरोप MPCB( महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडळ) के अधिकारियों पर पैसे लेकर कार्यवाही ना करने के आरोप लगातार लगा रहे हैं। बहुजन मशाल पत्रकारिका के संपादक प्रमोद गजभिये ने MPCB  तारापूर १ उप प्रादेशिक अधिकारी राजू वसावे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रमोद गजभिये ने अधिकारियों पर अपने ड्राइवर के द्वारा कंपनियों से वसूली करवाने का आरोप लगाया है, इस मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को भी पत्र के द्वारा लिखित सिकायत कि है।

Source – ReportCardNews

स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि इंडस्ट्रीयल एरिया में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जो सुरक्षा मानकों की कमी को दर्शाती हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “हमारे इलाके में कई कंपनियां हैं, लेकिन सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जाता। सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए।”

Related Posts

“जल-जंगल-जमीन” बचाओ की गूंज… बोईसर स्टेशन से दिल्ली तक जनजाति का उत्साही काफिला रवाना

बोईसर (पालघर), 22 मई 2026: “धन, धरती, जनजाती” के सम्मान तथा “जल, जंगल, जमीन” की रक्षा के संदेश के साथ पालघर जिले के जनजाति बंधु और कार्यकर्ता आज बोईसर रेलवे…

Read more

पलघर-मुंबई हाईवे पर सड़क दुर्घटना: गाय से बचने के चक्कर में लग्जरी बस ने कार को मारी टक्कर, एक महिला गंभीर रूप से घायल

पालघर (महाराष्ट्र), कल शाम करीब 4 बजे मेंढवन घाट क्षेत्र में एक हृदयद्रावक सड़क दुर्घटना हो गई। गुजरात दिशा से मुंबई की ओर जा रही कार (क्रमांक MH01EN0102) अचानक सड़क…

Read more

Leave a Reply