बोईसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पहली बार आयोजित होगी ‘भारत भक्ति कथा’

बोईसर– स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर महाराष्ट्र के पालघर जिले में पहली बार तीन दिवसीय ‘भारत भक्ति कथा’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ‘क्रांतिकारी देशभक्तों की संगीतमय दिव्य गाथा’ विषय पर आधारित यह कार्यक्रम 14, 15 और 16 अगस्त 2026 को प्रतिदिन दोपहर 4:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ओस्तवाल समता भवन, बोईसर, जिला पालघर में आयोजित होगा।

इस पावन कथा का वाचन अखिल भारतीय संत समिति (महाराष्ट्र प्रदेश) के महामंत्री स्वामी श्री भारतान्नद सरस्वतीजी महाराज द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन का संचालन भारत भक्ति आश्रम के तत्वावधान में ‘भारत भक्ति मंडल, मुंबई के द्वारा किया जा रहा है। इस संगीतमय कथा का मुख्य उद्देश्य देश के अमर क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों के बलिदान तथा देशभक्ति की गाथाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।

इस राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संतवाणी चैनल पर किया जाएगा, जबकि सुदर्शन न्यूज इस आयोजन का आधिकारिक मीडिया पार्टनर है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

  • Related Posts

    पालघर के कोसबाड में भीषण चक्रवाती तूफान का कहर: तबाही और मदद की अपील

    पालघर, ३० सितंबर २०२६: महाराष्ट्र के पालघर जिले के कोसबाड क्षेत्र में ३० सितंबर २०२६ को आए एक भयंकर चक्रवाती तूफान और मूसलाधार परती के बारिश के तांडव ने भारी…

    Read more

    मनोर में मूलनिवासी दिवस पर महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि; पारंपरिक गौरी नृत्य बना आकर्षण का केंद्र

    मनोर: 9 अगस्त को मूलनिवास दिवस के उपलक्ष्य में मनोर स्थित क्रांतिसूर्य वीर  बिरसा मुंडा चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिकों…

    Read more

    Leave a Reply