पालघर (महाराष्ट्र), कल शाम करीब 4 बजे मेंढवन घाट क्षेत्र में एक हृदयद्रावक सड़क दुर्घटना हो गई। गुजरात दिशा से मुंबई की ओर जा रही कार (क्रमांक MH01EN0102) अचानक सड़क पर आई गाय को बचाने के लिए ब्रेक मारने पर अनियंत्रित हो गई। पीछे से आ रही लग्जरी बस (क्रमांक MP44ZB6776) ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई और मुंबई से गुजरात की ओर जाने वाली फर्स्ट लेन पर आ गिरि।

दुर्घटना में कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दूसरी महिला को हल्की चोटें आईं।
वाहतूक शाखा पालघर के पुलिस कांस्टेबल देशमुख ने तुरंत मौके पर पहुँचकर घायल महिलाओं को सहायता प्रदान की। उन्होंने तत्काल निजी वाहन की व्यवस्था कर दोनों घायलों को मुंबई के अस्पताल में इलाज के लिए रवाना किया, जिससे उनके प्राण बचाए जा सके।

पुलिस टीम ने अपघातग्रस्त कार को निजी क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर यातायात को तुरंत सुचारू रूप से बहाल कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना गाय के अचानक रास्ते में आने के कारण हुई। पालघर पुलिस दुर्घटना की विस्तृत जांच कर रही है।



